Showing posts with label stories. Show all posts
Showing posts with label stories. Show all posts

Monday, 26 June 2023

कहानी: कैसे

कहानी: कैसे 

__रामेश्वर द्विवेदी 

जीत नाम था उसका। पिता पंजाबी के प्राध्यापक रहे थे। शुचिता उसे विरासत में मिली थी। अब याद नहीं कि उसने पूरे नाम में 'जी' के पहले 'सर्व' या 'दल' या 'दिल' था परंतु मुझे उसका व्यक्तित्व पूरा, पर नाम आधा ही पसंद था । जब फोन मे पहली बार मे मैंने उसे जीत पुकारा वह चौंक गया था -

"सर जी ! मेरे पाजी से बात हुई क्या ? नंबर दिया था न मैंने, वे मुझे जीत ही बुलाते हैं। "

---- 

बाकी के लिए : अकार : https://notnul.com/Pages/Book-Details.aspx?Shortcode=CLRWSZ8Q




Monday, 3 October 2011

बेटियॉँ

मेरी कटोरी भैया की कटोरी से छोटी क्यों ?
सब मुझसे ही क्यों छिपाते है सारी चीजें क्यों कहते है पराया धन.
मैं भी चाँद पर जाऊँगी,
तुम्हे कल्पना चावला-सा बन कर दिखाउंगी.
मै  क्यों नहीं चुन सकती अपना फ्रोक
मै भी बांधूंगी फूलो का मफलर
लोहे का दस्ताना पहनूंगी
चौपेत के धार दूँगी चेहरा
जो  कोई देखेगा टेढ़ी नजर.
क्या बुराई है जींस में
कौन बचाएगा मुझे जो कभी
बस कि भीड़ में गर्दन में फँस जाएगा दुपट्टा
पाँव में जितने बंधोगे बेडियाँ
मन में उतने ही उगेंगे पंख
सब बकवास करते है
कि बस बेटों से निहाल होने की बात करते है.

Story collection


बालिकाएँ

बालिकाएँ चप्पल नहीं पहनती स्कूल जाते समय जैसे सब्जी नहीं खोजती, कभी खाते समय सुनती है चुप-चोरी कहानियाँ गावँ कि देवी जी को बतियाते और बोती है है घर-घर, जैसे अकावन सेमल, बंगा के बीज. बोती है हवाएँ
रूई कि तरह उड़ती है. जंगलो में भी वस्ती बनाती है. और सीखती है लिखना ताकि हर हाल में लिख सके ' हाल अच्छा है.'