Thursday, 4 June 2015

चूडि़यो में सपने जीती



1)
नहीं व्याही जाती अकेले मर्द से
यहां पूरे परिवार से
व्याही जाती हैं औरते,
कितनी भी तेज
कितनी भी सुंदर
अक्सर - एक समान होती जाती हैं औरते

“ बंद दरवाजों पर दस्तक

“ - की कविताओं के बारे में कुछ नहीं, क्योंकि जो कहना था वह अपने समय के बेहतर षिल्प में 1984 से 2000 तक लिखी गई, इन कुछ कविताओं के रूप में भी सामने है। मगर कुछ वैसे लोगो का ऋृण स्वीकार करना अनिवार्य है, जिन्होंने अनाम-गोत्र युवतर कविता को अप्रत्याषित स्थान देकर प्रकाषित किया, और मेरे आत्मविष्वास को बढ़ाया। पहली कविता सप्ताहिक हिन्दुस्तान ने छापी। इसके उत्प्रेरक थे - कुमार उत्तम, जिनकी आस्था ने कविता में मेरा प्रकाषन प्रारंभ कराया। आचार्य जानकी बल्लभ षास्त्री ने इन कविताओं को देखकर 1991 में लिखा - “ रामेष्वर द्विवेदी नए संभावनाषील कवियों में बहुचर्चित और लोकप्रिय कवि हैं। उनकी भाशा में जो ओज और ताजगी है वह उनकी प्राणवत्ता और आन्तरिक उर्जा की ही प्रतिच्छवि है। जीवन को गहराइयों में उतर कर विविध कोणों से देखने वाली   दृश्टि है उनके पास जिस कारण उनकी सृश्टि में अनायास का सहज प्रवाह है। 

दादी की कहानी में -केतकी-




            गर्मी की छुट्टी की घोषणा के बाद पवन सिन्हा के परिवार के लिए वह एक हड़बड़ायी रात थी। बेटी वर्चश्वी के पाँव ने पारा पहन लिया था। गांव, घर जाना है। पके आम की महक चैत-बैशाख की चाँदनी में फूले अरहर और बची ईख के खेतों से बोलते सियार की आवाज-महानगरीय जीवन के एकदम उलट सबकुछ। न कहीं संगमरमर का शहर-मौजैक किए-कराए मन-न एक खास कटाव-तराश में ढला-आदमी । उन्मुक्त हँसी और पारदर्शी व्यवहार। गाँव का जीवन एक रसता तोड़ता है। हरी सब्जियाँ, गुड गन्ने का रस, पके आम, दूध, दही न जाने कितनी चीजों के साथ लोग मिलने आते हैं। उसकी मम्मी भी सस्ते स्वेटर कम्बल, कपड़े और ऐसी कितनी चीजें लेकर जाती है। -ताली आखिर दोनों हाथ से ही तो बजती है। इसी आपसी लेन-देन का नाम तो है दुनियादारी। आज उसे नींद न आएगी -टेªन की सीटी से पूरी रात गूंजती रहेगी। शैलाभ शिथिल हो गया था। कहाँ से आएगा टेलीविजन? कहाँ खेलेगा वह वीडियों गेम? कैसे देख सकेगा मैच और क्या होगा। दोस्तों के साथ उसकी मटरगश्ती का? सो वह चुप और उदास।

-----

बीते बर्श! बधाई



कि लील लिए तुमने
फिर कितने हरभजन, सफदर और पाष
” जिन्हें जीने की बड़ी चाह थी
कि जो गले-गले तक डूब कर
जिन्दगी को जीना चाहते थे ”
बचे रहे हम
मरे नहीं आकाल-मौत
भरी रहीं बैलों की नादें
परोसा जाता रहा सानी-पानी
चरते रहे गदहे
पसीनों की फसलें
उठता रहा छप्परों पर जहरीला धुँआ

हर सुबह-षाम 

बीसवीं सदी की डबडबायी आँख



1)
बेटिकन के पोप की प्रिय पुत्री भर नहीं !
बीसवीं सदी की डबडबायी आँख
राहत-सी
उपेक्षितों की मँा
कभी नहीं मरती

होती है अंधेरे में धु्रव तारा
स्मित अधरो के प्रभा मंडल तक
उतरती हुई सफेद कबूतरों के झुंड के झुंड
पसीजती पलकों की कोरों पर ही
कम कर जाती है
करोड़ों षरणार्थी षिविरों की करुणा
लियोनार्डो-दा-विंचि की कल्पना को

आकार देती है

बेंजामिन मोलाइस के लिए




बन्धु !
तुम्हारा जन्म सार्थक
समय की बहती नदी में
द्वीप-सी उभरी तारीख
तुम्हारी पहचान।
बर्बरता के नकार का नाम
बेंजामिन।
जुल्म के सीने पर
संघर्श-मूल्यों के निषान का नाम
बेंजामिन।

बसंत और बारिष




1)
सारी दुनिया में चलती थी उजाड़ आँधी
उड़ती थी रेत
उठता था बवंडर
माँ की आखों में
बादल उतर आते थे
काली घटाओं में चमकती थी बिजली

2)
पतझड़ में जब भी टूटते थे पीले पत्ते
फूल, माँ से मांगते थे मुस्कुराना
नंगी डालियों पर कोंपल
बज्जड़ तनों पर किसलय-सी
फूट पड़ती थी माँ।